न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :बीजेपी में शामिल हुए दर्जनों परिवार ,नेताओ ने किया स्वागत

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतगर्त 40 परिवार अन्य पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव दिलीप बारोई ने बताया कि नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतगर्त 40 परिवार अन्य पार्टी को छोरकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ।

उन्होंने बताया कार्यक्रम का आयोजन कर सभी नए सदस्य को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल किया गया। उन्होंने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 40 परिवार अन्य पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए ।

उन्होंने शामिल होने वाले सदस्य को भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इन सदस्यों को पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी । आगे उन्होंने कहा राज्य की जनता इस बार चुनाव में भाजपा को विजय बनाने का मन बना चुकी है। इस दौरान सेंट्रल कमिटि के सचिव उमा शंकर दुबे , बीटीडब्लूयू मंडल अध्यक्ष जेम्स खाल्को , अपर बागडोगरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा , महासचिव रामा शंकर चौधरी, नान्टु दास सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment