पोठिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का 134वां ‘मन की बात’, बूथों पर दिखा उत्साह

पोठिया/किशनगंज/राज कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 134वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर रविवार को पोठिया प्रखंड के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रखंड के कुसियारी पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 60 स्थित किचकिचीपाड़ा गांव में भाजपा नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से … Read more

असम से तमिलनाडु जाने के लिए विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला किशनगंज रेलवे स्टेशन से लापता

सागर चंद्रा/किशनगंज असम से तमिलनाडु जाने के लिए विवेक एक्सप्रेस में बहन के साथ सफर कर रही महिला के किशनगंज रेलवे स्टेशन से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। काफी तलाश किए जाने के बाद भी जब परिजन उसे ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहे तो वे पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने … Read more

किशनगंज:118 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कार्पियो वाहन जब्त

दूसरा तस्कर चकमा देकर फरार सागर चंद्रा/किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 118.480 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा तस्कर टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। साथ ही स्कार्पियो वाहन को स्कॉर्ट कर रहा एक वाहन भी मौके से फरार हो … Read more

नाबालिग पर फब्तियां कसने का विरोध पड़ा भारी,लाठी-डंडों और ईंट से हमला

सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के माछमारा इलाके में नाबालिग लड़की पर फब्तियां कसने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध जताने पर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों तथा ईंट से हमला कर बेरहमी से मारपीट की। घटना को … Read more

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, आरपीएफ की फुर्ती से बची जिंदगी

कुलभूषण सिंह/ठाकुरगंज ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री अचानक चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। हालांकि, मौके … Read more

पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोढ़ा /कटिहार-कोढ़ा थाना क्षेत्र के चर्चित कोलासी पुलिस शिविर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में नामजद और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शमीम उर्फ साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक … Read more

बलरामपुर प्रखंड में लगातार मई महीने में तिथि भोजन का आयोजन

बलरामपुर/कटिहार – प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में लगातार मई महीने में तिथि भोजन का आयोजन किया जा रहा हैं। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड साधन सेवी मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कामत,प्राथमिक विद्यालय बालूगंज उर्दू,प्राथमिक विद्यालय सोहार,प्राथमिक विद्यालय पेलापुर सहित प्राथमिक विद्यालय नया टोला चिल्हापाड़ा मैं तिथि भोजन … Read more

अनियंत्रित हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला,मौत के बाद एनएच-31 जाम

समेली /कटिहार- समेली प्रखंड अंतर्गत पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगभग तीन घंटे तक एनएच-31 को जाम कर दिया तथा आगजनी … Read more

धुरियाही मे कटाव निरोधी कार्य मे अनियमितता को लेकर मुखिया ने डीएम से किया शिकायत

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के धुरियाही पंचायत के मरगाहा मे चल रहे कटाव निरोधात्मक कार्य मे संवेदक की मनमानी को लेकर पंचायत के मुखिया ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अनियमितता का आरोप लगाया है । मुखिया राजकुमार मंडल ने आवेदन मे लिखा है कि कटाव निरोधी कार्य मे संवेदक घोर अनियमितता ब्रत रहे हैं … Read more

ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

कुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर बल्थी महेशपुर चौक के समीप रविवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कोशकीपुर निवासी मंटू सिंह के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर … Read more