बांका चौक के पास शव बरामद जांच में जुटी पुलिस

बरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरेटा पंचायत स्थित बांका चौक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना … Read more

कटिहार:डीएम ने बाबा गोरखनाथ धाम का लिया जायजा 

सालमारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी आषुतोष द्विवेदी देर शाम में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंचकर पर्यटन विभाग द्वारा करायें जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर … Read more

कटिहार:बलिया बेलौन में 305 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

 आलमारी /कटिहार – बलिया बेलौन पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने पीपल गाछी शेखपुरा इलाके में छापेमारी कर 305 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद … Read more

KatiharNews:तीन नर्सिंग होम की जांच,कई खामियां उजागर

प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत लाभा एवं बभनी चौक के समीप संचालित तीन नर्सिंग होम को प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां पाई गईं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया हैं। निरीक्षण के दौरान जब आवश्यक कागजातों की मांग की गई तो नर्सिंग होम के स्टाफ … Read more

शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा,ससुराल पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

फलका/कटिहार – शराब के नशे में धुत होकर पत्नी को मारपीट करने एवं वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक महिला ने फलका थाना में आवेदन देकर अपने दामाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता बबिता देवी मेहंदी वार्ड संख्या-छह थाना- टीकापट्टी, जिला पूर्णिया निवासी ने दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि … Read more

नागर नदी किनारे अवैध शराब निर्माण सामग्री किया गया ध्वस्त,70 लीटर शराब जब्त

समेली/कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए टीकापट्टी स्थित नागर नदी किनारे संचालित देसी शराब निर्माण स्थल की सभी सामग्री को किया ध्वस्त किया । गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर पूरी सामग्री को ध्वस्त … Read more

एसएच 77 पर टोटो से 13.5 किलो गांजा बरामदएक तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला/कटिहार – कुरसेला पुलिस ने शुक्रवार को एसएच 77 पर पुराना हवाई अड्डा के समीप एक टोटो से 13.5 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के हरियो निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया … Read more

सामान्य मासिक बैठक बहिष्कार मामले में एक पार्षद का हस्ताक्षर फर्जी

कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी नगर पंचायत के सभागार में होने वाले सामान्य मासिक बैठक के बहिष्कार को लेकर ईमेल के जरिये दो पार्षदों के मेल से दिए गए कार्यपालक को आवेदन की जांच करने पर एक पार्षद का हस्ताक्षर जांच के बाद फर्जी पाया गया। इस संबंध में कार्यशाला पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान … Read more

बिजली संकट और विकास कार्यों में गड़बड़ी पर भड़के सांसद पप्पू यादव

काढ़ागोला स्टेशन पर रुककर सुनीं समस्याएं, स्पर मरम्मत और नल-जल योजना की जांच की मांग बरारी /कटिहार -प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों में अनियमितता और मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गंभीर चिंता जताई है। पटना जाने के दौरान काढ़ागोला रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से … Read more

राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में शुरू हुआ 10 दिवसीय भूकंपरोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण कोढा /कटिहार – बिहार सरकार एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बीएसडीएमए के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय के कोढ़ा के सभागार भवन में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस मौके … Read more