किशनगंज :जीविका दीदियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

SHARE:

किशनगंज/संवादाता

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार मतदाताओं के बीच मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्वीप कोषांग के द्वारा जीविका के माध्यम से जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया।

मालूम हो कि शहरी क्षेत्र सहित ठाकुरगंज व बहादुरगंज प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर निर्वाचन में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी हेतु मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया है ।

मालूम हो कि सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाल कर जीविका दीदियों के द्वारा बैठक कर मतदाताओं को प्रेरित किया गया। वहीं आयोग द्वारा निर्धारित covid 19 प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए विभिन्न सुविधाओं,लोकतंत्र के महापर्व के मतदान के महत्व की चर्चा की गई।साथ ही जीविका दीदियों ने बताया कि किसी को भी वोट दें ,लेकिन वोट अवश्य करे। लोकतंत्र में हर एक मत का महत्व होता है। मताधिकार के अधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

वोट करने से सशक्त लोकतंत्र का निर्माण होगा।

जीविका दीदियों के द्वारा मास्क लगाकर वोट देने बूथ पर चलने हेतु मतदाताओं को जागरूक किया गया।
लोकतंत्र में मताधिकार का महत्व समझाते हुए जीविका दीदियों ने स्थानीय निवासियों से शत प्रतिशत मत प्रयोग करने का अनुरोध किया है।वहीं
भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्र रूप से वोट करने हेतु जीविका दीदियों ने आकर्षक रंगोली बनाई और उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ भी दिलवाई गई है।स्थानीय मतदाताओं में इसे लेकर काफी उत्साह दिखा

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!