बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर SSB की सी कम्पनी ने चलाया राहत बचाव अभ्यास, ग्रामीणों और छात्रों को दी गई प्रशिक्षण।

SHARE:

दिघलबैंक/ किशनगंज /मो अजमल

12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल SSB की सी कम्पनी द्वारा बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों को लेकर एक विशेष अभ्यास कराया गया। ये अभ्यास स्वपन रजक उप कमान्डेंट की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमुल्डंगी में आयोजित हुआ।

इस अभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित सिमुल्डंगी गांव के कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। मौके पर SSB की टीम ने बाढ़ जैसी आपदा के समय अपनाए जाने वाले एहतियाती उपायों की जानकारी दी, साथ ही राहत बचाव कार्य में प्रयोग होने वाले उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अभ्यास में सी कम्पनी के कमांडर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर ए. मांगी सिंह, सब इंस्पेक्टर कैलाश दान, मुख्य आरक्षी बी. सर्यकांत, आरक्षी शमीम बाबु और आरक्षी दीपक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!