जनसुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉक्टर कुमार शांतनु पहुंचे किशनगंज, पप्पू यादव पर साधा निशाना

SHARE:

जनसुराज पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ कुमार शांतनु बुधवार को युवा संकल्प यात्रा के तहत किशनगंज पहुंचे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है।

शहर के लहरा चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ शांतनु ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवा संकल्प यात्रा का उद्देश्य राज्य के युवाओं तक पहुंचना है।

प्रदेश युवा अध्यक्ष ने बताया कि वे युवाओं को जाति और धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा और रोजगार से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। राज्य में बढ़ते अपराध पर डॉ शांतनु ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का गिरता स्तर युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहा है।

उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी आते है और कहते है हम एक ट्रेन लगा देंगे, जिससे यहां के श्रमिक लोग गुजरात जाकर कार्य करेंगे। तो PM के नजर में बिहार बस श्रमिक परिवार का एक राज्य बनकट रह गया है।

पप्पू यादव पर कसा तंज –

पप्पू यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि, अगर पप्पू यादव को लगता है कि उनके प्रशांत किशोर जी को जानने या ना जानने से बिहार या जन सुराज के प्रशांत किशोर जी को फर्क पड़ेगा तो यह उनकी भूल है। बिहार के जनता के नजरों के रूप में जनसुराज एक विकल्प के रूप में है।

कार्यक्रम में डॉ विजय कुमार, प्रो मुसब्बिर आलम, नेहाल अख्तर, रजिया सुल्तान, तारिक अनवर, इकरामुल हक समेत कई लोग उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!