नाबालिग लड़की के लापता होने से परिजन परेशान, दर्ज करवाई शिकायत

SHARE:

किशनगंज/ संवाददाता

शहर के रहमानी कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है।परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना सदर थाने में दर्ज करवाई है।

दिए गए आवेदन के अनुसार घर वाले जब मंगलवार की सुबह नींद से जागे तो नाबालिग लड़की घर में नहीं मिली।

नाबालिग लड़की की काफी खोजबीन की गई।खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली।इसके बाद सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!