25.150 लीटर देशी शराब किया गया बरामद

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के अनुश्रवण में जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है ।उसी क्रम में सदर थाना के एएलटीएफ की टीम ने सोमवार की रात सदर अस्पताल रोड के समीप से एक घर में छापेमारी की।

एएलटीएफ के प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 25.150 लीटर देशी व चुलाई शराब बरामद किया गया। पुलिस की टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!