दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत जबकि एक घायल,परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

किशनगंज में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना घटित हुई है । जहां ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत की वजह से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।घटना जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत डेरा मारी पंचायत के डे मार्केट की है । जहां सड़क के किनारे रखे बालू और गिट्टी की वजह से बाइक सवार ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो गई।।

मृतक की पहचान असगर अंसारी के रूप में हुई है।जबकि लोहगाड़ा निवासी शिक्षक फैयाज आलम गंभीर रूप से घायल है जिन्हें सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक तौसीफ आलम और जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम,फैयाज आलम,सदस्य नासिक नदीर सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को बंधाया ढांढस।

पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा जिस तरह से सड़क के किनारे गिट्टी गिराया गया था उसकी वजह से यह हादसा हुआ है और वो प्रशासन से ठेकेदार के ऊपर कारवाई की मांग करते है ।इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।वही पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है और पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!