तेघरिया रेल गुमटी के समीप घायल अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति,अस्पताल में करवाया गया भर्ती

SHARE:

112 टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

संवाददाता/ किशनगंज

तेघरिया रेल गुमटी के समीप सर्विस रोड पर एक व्यक्ति घायलावस्था में पड़ा मिला। मंगलवार देर रात स्थानीय लोगों की नजर सर्वप्रथम अज्ञात व्यक्ति पर पड़ी। वह दर्द से कराह रहा था। घायल की दर्दनाक स्थिति को देखकर लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची गस्ती टीम ने घायल को ऐंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज जारी है। लेकिन घायल के बेहोशी की अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!