120 वर्षीय वृद्ध महिला का निधन,उमड़ी शोक की लहर

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /अरुण कुमार


बिहार के अररिया जिले के रहने वाली 120 वर्षीय गुजरी देवी इस संसार को त्याग कर ब्रह्मलीन हो गई। उनका अंतिम संस्कार संत कबीर के नियमों के अनुसार ही किया गया। संत कबीर के उपदेशों पर चलने वाली 120 वर्षीय वृद्ध महिला का जीवन साधना, सरलता और प्रेम का प्रतीक था। वे अपने अपार ज्ञान और शांति के लिए जानी जाती थीं, और उनका मार्गदर्शन कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

उनका जीवन, जो कई पीढ़ियों को अपनी शिक्षाओं से समृद्ध किया,अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका आदर्श और उनके शब्द हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। बता दे की 120 वर्षीय गुजरी देवी कुर्साकांटा प्रखंड के डुमरिया पंचायत निवासी बजरंग दल संयोजक संजय दास की दादी थी। जो अब इस दुनिया में नहीं रही। अपने पीछे दो सुपुत्र हरी लाल दास, लक्ष्मण दास एक सुपुत्री तेतरी देवी दामाद सत्यनारायण दास पोता संतोष दास, संजय दास,शंभू दास,राजेश दास,चिंतलाल दास,नरेश दास,नाती जयप्रकाश दास,प्रदीप दास, सहित पूरे परिवार को छोड़ गई।

इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करने और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने पहुंचे पूर्व प्रमुख सुशील सिंह,पूर्व सरपंच राजनारायण निराला,भाजपा नेता जोशी मंडल,भाजपा पंचायत अध्यक्ष शंकर मंडल, विनोद शर्मा,संजय शर्मा,सूर्यानंद दास,पप्पू ततमा,गणेश ततमा,राजकुमार सिंह
नयन भगत ,सुभाष भारती,सतारु ततमा,रतिलाल दास, श्रीप्रसाद ततमा, सीकेस पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कबीर पंथी मौजूद थे।

Leave a comment

120 वर्षीय वृद्ध महिला का निधन,उमड़ी शोक की लहर