राज कुमार/ किशनगंज
कुंभ स्नान के लिए तीर्थ यात्रियों का जत्था रविवार शाम ट्रेन से रवाना हुआ। जत्था प्रयागराज के संगम में स्नान करेगा। इसके अलावा काशी विश्वनाथ, विंध्याचल, अष्टभुजा पर्वत, त्रिकूट, और अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगा। यह जत्था 28 फरवरी को लौटेगी। इस जत्था में महिला श्रद्धालु भी शामिल हैं।जत्था में कुल 16 श्रद्धालु सम्मिलित हैं।
रवानगी से पहले सभी श्रद्धालुओ ने सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पोठिया व हनुमान मंदिर में माथा टेक आर्शीवाद लिया। हर हर गंगे, जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। जत्थे में पोठिया बाजार के चंदन झा,लखन सिंह,दिलीप साह,गणेश साह,प्रिंस साह,शुभम महतो,शिवम साह,गोपाल झा,बलराम कुमार समेत महिला श्रद्धालु शामिल हैं।
Post Views: 128