टेढ़ागाछ के सुहिया में चचरी पुल बन कर हुआ तैयार, आवाजाही आरंभ

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया घाट में रेतुआ नदी पर चचरी पुल बनाकर तैयार कर दिया गया है।घाट मालिक बीरबल अंसारी ने बताया रविवार को चचरी पुल पर आवाजाही आरंभ हो गया है। गौरतलब है कि यहाँ रेतुआ नदी में वर्षो से आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग सरकार से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है,लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो रहा है।

जिससे आसपास के लोगों को रेतुआ नदी में सालोभर नाव एवं चचरी पुल के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है।हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी घाट मालिक लोगों की मांग पर चचरी पुल तैयार कर दिया है।घाट मालिक वीरबल अंसारी ने बताया चचरी पुल के निर्माण में 50 हजार से अधिक खर्च हुआ है।

चचरी पुल तैयार होने से रोजमर्रे की जरूरतों को लेकर रेतुआ नदी पार करने वालों को नाव के अपेक्षा चचरी पुल पर नदी पार करना आसान हो गया है।स्थानीय लोगों ने बताया नाव से नदी पार करने में रोज काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।नाव पर बाइक चढ़ाना उतारना जोखिम भरा काम है।

चचरी पुल तैयार होने से अब नदी पार करना आसान है जहाँ नाव के इंतजार में घंटो रहना पड़ता था,अब लोगों को नाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।सुहिया घाट में चचरी पुल का निर्माण होने से सुहिया, आमबाड़ी,बेतबाड़ी, पंखाबाड़ी, देवरी,बभनगामा, खजूरबाड़ी,देवरी कोठीटोला, घनीफुलसार आदि दर्जनों गाँव के लोगों का आवागमन सुलभ हो गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!