किशनगंज/प्रतिनिधि
महिला थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुंशी मजहर आलम पिता मुजीबुर रहमान महिनगांव निवासी के खिलाफ एक महिला ने महिला थाना में 11 जून को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था।
जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। वहीं महिला थाना पुलिस ने गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर महिनगांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल आरोपी मजहर आलम ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ मारपीट किया था ।
जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

Author: News Lemonchoose
Post Views: 635