किशनगंज:संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर जिला पदाधिकारी ने अधिकारियो संग की बैठक

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

संभावित बाढ़ एवं आपदा के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला ने सभी बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, ग्राम पंचायत के मुखिया, आपदा कार्य से जुड़े पदाधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आरडबल्यूडी, बिजली विभाग आदि अभियंताओं के साथ बैठक किया । जिलाधिकारी ने कहा कि नेपाल के इलाके में तेज बारिश होने के कारण नदियों के जल निस्सरण में वृद्धि हुई है हालांकि जिले में फिलहाल सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है ।

आपदा प्रबंधन की दृष्टिकोण से सारे बीडीओ, सीओ , पंचायत के मुखिया अपने क्षेत्रों के आपदा मित्र से समन्वय स्थापित कर सूची तैयार करेंगे,तथा उनका दूरभाष नंबर सभी को शेयर करेंगे ।


बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी दवाइयों का स्टॉक, ब्लीचिंग पाउडर, कार्बोलिक एसिड आदि का स्टॉक सभी प्रखंड में भरपूर मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। आपदा से जुड़े सभी कर्मियों को लगातार मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा की सभी ग्राम पंचायत के मुखिया पंचायत में सभी आमजनों से समन्वय स्थापित करेंगे , उन्हें सही जानकारी देंगे । पंचायत में विकास के कार्य बारिश के कारण बाधित नहीं होनी चाहिए।

वही उन्होंने सभी के साथ कोऑर्डिनेट करके एसडीआरएफ टीम नियमित रूप से मॉक ड्रिल करने, सभी बीडीओ, सीओ को नियमित रूप से क्षेत्र में घूम कर लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया है।डीएम ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा की बाढ़ आश्रय स्थल का बेसिक फैसिलिटी का भौतिक सत्यापन कर जांच करेंगे एवम अफवाहों पर ध्यान नही देंगे । यदि किसी भी स्तर पर अफवाह फैलायी जाती है तो ऐसे शरारती तत्वों की पहचान कर कठोर करवाई भी की जाएगी ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!