किशनगंज:बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन

SHARE:


बहादुरगंज /किशनगंज /निशांत


जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित की गयी.जहां जनता दरबार में जमीन संबंधित छः मामलों का सुनवाई  अंचलाधिकारी एवं पुलीस पदाधिकारी की मौजूदगी में किया गया. जहां सभी मामलों पर सुनवाई कर उसका निष्पादन किया गया.


संदर्भ में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जमीन संबंधित छोटे मोटे विवादों के निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी किशनगंज तुषार सिंगला के निर्देश पर बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित कि गयी.

जहां जनता दरबार के दौरान थाना क्षेत्र के जमीन संबंधित मामलों में दोनों पक्षों कि सुनवाई करते हुए छः मामलों पर सुनवाई किया गया एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखते हुए जीवन यापन करने का निर्देश भी अधिकारीयों के द्वारा दिया गया.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!