किशनगंज /पोठिया/निशांत
सोमवार को पोठिया प्रखंड भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमे दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेते हुए,पार्टी को मजबूत बनाने की शपथ ली।इस दौरान पोठिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली महिलाओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज सांसद डॉ जावेद आजाद,जिला अध्यक्ष इमाम अली,महिला जिला अध्यक्षा तबस्सुम सब्ज़ार उपस्थित रहें।इस दौरान किशनगंज सांसद के उपस्थिति में ही महिला जिला अध्यक्षा तबस्सुम सब्ज़ार के द्वारा पोठिया महिला प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड सचिव का गठन किया गया।जिसके तहत पोठिया कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मन्तशा खातून तो वहीं प्रखंड सचिव के रूप में चांदनी को चुना गया।इस दौरान मन्तशा खातून ने महिला प्रखंड अध्यक्ष की दायत्व मिलने पर पार्टी के आला अधिकारियों को धन्यवाद कहा,व विश्वाश दिलाया कि जिस तरह पार्टी उनपर विस्वाश कर यह दायत्व उन्हें सौपीं है,वो उस पर खड़ा उतरने की पूर्ण प्रयास करेगी,साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी है,जो देश में रहने वाले सभी नागरिकों को लेकर चलती है।देश की आजादी से लेकर अभी तक देशहित में कांग्रेस पार्टी कार्य करती आ रही है।
त्याग और समर्पण कांग्रेस की पहचान है।हम महिलाओं को एकजुट होकर महिला कांग्रेस पार्टी के कार्य को बढ़ाना है।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि परवेज आलम,पोठिया प्रखंड अध्यक्ष मास्टर एनामूल,युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बदरुल आलम,मुखिया मरगूब आलम,नगर महिला अध्यक्ष किशनगंज शाहिदा खातून,किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष गुलताज प्रवीण,जिला महिला सचिव इला कुमारी,युवा प्रखंड सचिव शब्बीर आलम मौजूद रहें।