कैमूर:बेस्ट गार्जियन ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए अरविंद

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलौटा में विद्यालय परिवार द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाई के प्रति समर्पण भाव करने के लिए बेस्ट ऑफ गार्जियन ऑफ द ईयर से अरविंद कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलौटा के शिक्षक धीरज कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपने बच्चों के पढ़ाई और हित में समर्पण भाव से विद्यालय में अपना अहम भूमिका अदा करने वाले अभिभावक को बेस्ट गार्जियन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया जाता है। वही शिक्षक ने कहा कि इस वर्ष बेस्ट गार्जियन ऑफ़ द ईयर से सम्मानित अरविंद कुमार श्रीवास्तव को किया गया।