किशनगंज :टेढ़ागाछ में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पढ़ी गई अलविदा जुमा की नमाज

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ मुकद्दस माह-ए- रमजान अलविदा लेने को है। जिसकी चहल पहल शुक्रवार को दिखने लगी। जुमा अलविदा पर पंचायत के सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में रोजेदार पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गए थे। माह-ए- रमजान का पवित्र महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में रमजान के अंतिम जुमा की नमाज अदा की गई। इसके लिए सुबह से तैयारियां शुरू हो गई थी।

मस्जिदों की विशेष साफ सफाई की गई थी। ऐसा माना जाता है कि रमजान के आखिरी जुमे की नमाज को अदा करने से दुआएं कबूल होती है। खुदा रोजेदारों पर रहमतों की बारिश करता है। इससे सभी में प्यार व भाईचारा बढ़ता है। इसीलिए जुमे की नमाज में हर कोई शामिल होना चाहता है।

खास करके फुलबड़िया जमा मस्जिद आकर्षक का केंद्र बना रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने रमजान की आखिरी जुमे की नमाज अदा की। इसके अलावे भोरहा, हाटगाव,मटयारी,डाकपोखर, खनियाबाद,हवाकोल, चिल्हनियां, झाला,धवेली, बैगना आदि पंचायतों के मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। मुल्क में अमन चैन को लेकर रोजेदारों ने दुआएं मांगी। इस दौरान जगह जगह पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी।

अलविदा जुमा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।इस दौरान थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों का जायजा लेते दिखे। भोरहा पंचायत के मुखिया अबू बकर, पूर्व उपप्रमुख बिंदेश्वर प्रसाद साह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस दौरान सराहनीय योगदान दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!