किशनगंज :रफ़्तार ने ली बच्चे की जान, गुस्साई भीड़ ने हाइवे मार्ग को जाम कर किया प्रदर्शन

SHARE:

पौआखाली(किशनगंज)रणविजय

सुखानी थानाक्षेत्र में नेशनल हाइवे 327 ई पर एक दस वर्षीय बच्चा ट्रक हादसे का शिकार हो गया, जिनसे उसकी तत्काल ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार के सांय चार बजे के आसपास की है। गम्भीरगढ़ चौक के समीप एक तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रक ने उक्त दस वर्षीय बच्चे को रौंद डाला,जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्चा किसी काम से चौक से घर लौट रहा था,जबकि ट्रक किसी ईंट भट्ठे से ईंट लोड कर सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था।

इसी बीच घर की ओर लौट रहे उक्त बच्चा हादसे का शिकार हो गय।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।मृत बच्चे की पहचान रेहान,उम्र करीब दस वर्ष पिता मोफिजुल साकिन गम्भीरगढ़ के रूप में हुई है। हादसे में बच्चे का शव बुरी तरह कुचल गया था,जिस कारण उक्त स्थल पर इस घटना को देखने वाले लोगों का दिल दहल उठा। उधर घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया,जिसे सुखानी पुलिस ने समझा-बुझा कर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराया और बाधित यातायात को पुनः चालू कराया।

सुखानी थानाध्यक्ष राम लाल भारती के मुताबिक सड़क पर बाधित यातायात बहाल करा दी गई है।घटना की लिखित शिकायत न मिल पाने के कारण मृत बच्चे का पोस्टमार्टम नही कराया जा सका है।इधर मृत बच्चे के घर घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। बताते चलें कि यह पहली घटना नही है जब ईंट लदे ट्रकों से सुखानी थानाक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर लोग दुर्घटना के शिकार हुए हों। इनसे पूर्व भी कई लोग हादसों के शिकार होकर काल के गाल में समा चुके हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई