किशनगंज: पुलिस ने चोरी का 20 मोबाइल किया बरामद,मोबाइल स्वामी को किया जाएगा सुपुर्द

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

टाउन थाना क्षेत्र में बीते कई माह में चोरी हुई विभिन्न कंपनियों के 20 मोबाइल पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छापेमारी कर बरामद किया है। एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने यह कारनामा कर दिखाया है।चोरी की मोबाइलों बरामदगी को लेकर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में कुछ माह पूर्व एसआईटी का गठन किया गया था।

टीम के द्वारा लगातार छापेमारी करते हुए विभिन्न जगह से 20 मोबाइल को बरामद किया। आगामी 14 मार्च को एसपी कार्यालय में बरामद 20 मोबाइल को मोबाइल स्वामी के हवाले किया जाऐगा। लेकिन इसके लिए मोबाइल स्वामी को अपना आधार कार्ड और थाने में दर्ज शिकायत की कॉपी लेकर एसपी कार्यालय में हाजिर होना होगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!