बिहार पुलिस दिवस पर भीमपुर पुलिस ने साप्ताहिक जन संपर्क के दौरान की आम लोगों के साथ बैठक

SHARE:


छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत


बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर भीमपुर थाना पुलिस के द्वारा साप्ताहिक जन संपर्क पर जीवछपुर पंचायत के कई वार्डो में मंगलवार को बैठक की गई। इस बैठक के दौरान भीमपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। इस दौरान भीमपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने कई पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर जीवछपुर पंचायत के 10 नंबर वार्ड ,3 नंबर वार्ड और पंचायत भवन के साथ-साथ कई वार्डो में आम लोगों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को सुना और और समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन भी दिया।

वही इस दौरान थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आम लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निवारण करना है और आम लोगों को पुलिस के प्रति मित्रता बनाना है यह भी बताया कि बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी के आदेश पर 21 फरवरी से 26 फरवरी तक बिहार पुलिस दिवस मनाया जाना है।

सबसे ज्यादा पड़ गई