किशनगंज :पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

टाउन थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। खगड़ा पासवान टोला निवासी शमसेर अंसारी के विरुद्ध दिल्ली के नजफगढ़ थाना में चोरी सहित अन्य कई केस दर्ज है। वह वर्ष 2019 से ही फरार चल रहा था। किशनगंज में उसने सफेद स्मैक का काला कारोबार स्थापित कर रखा था।

जिले के धंधेबाजों को अख्तर ही स्मैक सप्लाई करता था। हाल के दिनों में किशनगंज पहुंची दिल्ली पुलिस ने उसके घर इस्तेहार भी चस्पाया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

शुक्रवार को एएसआई संजय यादव ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। बताते चलें कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। टाउन थाना में भी आरोपी के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में भी जेल की सजा भुगत चुका है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!