किशनगंज /टेढ़गाछ/विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित मुख्य बाजार फुलबरिया हाट को व्यवस्थित रखने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थनिय दुकानदारों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का ऊद्देश्य बाजार की साफ-सफाई, शांतिपूर्ण माहोल,बाजार में ग्राहकों की संख्या में वृद्धि,दुकानों की सुरक्षा आदि मुद्दे को लेकर था।
बैठक के दौरान विभिन्न पदों का चुनाव किया गया जिसमे अध्यक्ष के रुप में गोविंदा तिवारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद मारुफ,कोषाध्यक्ष बिन्देश्वर साह,सचिव अभिराज गुप्ता एवं गोपाल साह को सर्वसम्मती से चुना गया। दुकानदारों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने पर गोविंदा तिवारी ने सभी दुकानदारों का अभिवादन करते हुए बाजार के विकास की बात कही।
बैठक में मुख्य रुप से भोरहा पंचायत के मुखिया अबु बकर, सरपंच नौसाद आलम, पूर्व उपप्रमुख बिन्देश्वर साह,समाजसेवी मिलन तिवारी,नौरंग अग्रवाल, अविनाश साह, संजय साह, सहजादा अंसारी, रामू गुप्ता, डॉक्टर सलाम, कमरुल होदा,अशरफी महतो, शिव जी साह,शशि गुप्ता,मिथिलेश पासवान,विजय कुमार साह, कमल कृष्ण दास, आदि उपस्थित थे।
दुकानदारों ने अपनी परेशानियों को इस मौके पर जन प्रतिनिधियों से भी अवगत करवाया एवं जन प्रतिनिधियों ने भी सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और इसका निवारण करने का भी आश्वासन दिया।




























