युवक को ससमय अस्पताल में भर्ती करवा कर पुलिस ने मानवता की मिशाल की पेश,परिजनों ने कहा थैंक्यू किशनगंज पुलिस

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा


सड़क किनारे घायलावस्था में पड़े अज्ञात युवक को ससमय अस्पताल में भर्ती कर पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की है। समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने के कारण उसकी जान बच गई। सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर के आधार पर उसकी पहचान दिघलबैंक थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी पंचायत स्थित बारोबान गांव निवासी जीवन महतो के रूप में की गई।

घायल के होश में आने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। जानकारी के अनुसार गस्त पर निकली दिघलबैंक पुलिस ने कदमटोली गांव के समीप सड़ किनारे उसे घायलावस्था में बरामद किया था। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वह घायल हो गया था। स्थानीय पीएचसी में इलाज के बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

इस बीच सोशल मीडिया में भी उसकी तस्वीर वायरल हो गई थी। पुलिस की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन जीतन के परिजन उसकी गंभीर स्थिति को देख कांप उठे। लेकिन चिकित्सक के द्वारा उसके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दिये जाने और ढ़ांढ़स बंधाने के बाद उनके आंसुओं का सैलाब थम सा गया। परिजनों ने रूंधे गले से कहा थैंक्यू किशनगंज पुलिस।

सबसे ज्यादा पड़ गई