नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर एबीवीपी के द्वारा संगोष्ठी का किया गया आयोजन

SHARE:

किशनगंज /बहादुरगंज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बहादुरगंज द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में प्रखंड संयोजक काबुल सिन्हा एवं नगर सह मंत्री सुरज सिन्हा के नेतृत्व में संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि का आयोजन कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम के बाद साप्ताहिक बैठक का भी आयोजन किया गया। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिन्हा ने कहा कि जब देश अंग्रेजी हुकूमत का गुलाम था तब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज बनाकर देश की आजादी के लिए बिगुल फूंका था। नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए उनके निस्वार्थ सेवा के सम्मान में उनको याद रखने के लिए भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी पर उनके जन्मदिन को पराक ‘दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। इससे देश के लोगों विशेषकर युवाओं को विपत्ति का सामना करने में नेताजी के जीवन से प्रेरणा मिलेगी और उनमें देशभक्ति और साहस की भावना समाहित होगी।

प्रखंड संयोजक काबुल सिन्हा ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि आत्मसम्मान गौरव और देश की रक्षा करना ही हमारा धर्म है।नैतिक मूल्यों और देश प्रेम की भावना की स्थापना करके ही हम अपने महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे।भारत की आजादी के साथ-साथ नेताजी का जुड़ाव सामाजिक कार्यों में भी बना रहा। अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध के लिए उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया और युवाओं को ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा भी दिया. उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तिगत हमें सिखाता है कि आत्मसम्मान गौरव और देश की रक्षा करना ही हमारा धर्म है।

कार्यक्रम में नगर सह मंत्री सुरज सिन्हा, नगर कार्यकारिणी सदस्य पिन्कु कुमार,सह कार्यालय मंत्री सपन सिन्हा, कॉलेज अध्यक्ष राजीव कुमार,अंतिम कुमार,दीपक कुमार,अनिल कुमार,संतिम कुमार,बिपुल सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई