शराब पिलाने के बाद युवक की पीट-पीट कर हत्या

SHARE:

फलका/ कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र की भंगहा पंचायत के तुर्की टोला के नहर टोला में गुरुवार की देर शाम शराब पिलाने के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान भंगहा वार्ड संख्या 2 निवासी संतोष कुमार मंडल (30) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता अखिलेश मंडल ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि तुर्की टोला निवासी मंटू महलदार अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने का काम करता है। उनका पुत्र संतोष मंडल अक्सर उसके घर शराब पीने जाता था। गुरुवार को भी वह शराब पीने आरोपी के घर गया था।

इसी दौरान आरोपित अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने का काम करता था। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को तुर्की नहर के समीप झाड़ियों में छिपाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के पिता द्वारा आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तहकीकात कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई