
किशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत के डाकपोखर पंचायत के वार्ड नंबर 12 एवं 13 ग्राम बलूवाडांगी में नया जन वितरण प्रणाली विक्रेता पीड़ीएस दुकान के नए अनुज्ञप्ति धारी डीलर राजेश कुमार हरिजन (ग्राम हरहरिया )के दुकान का शुभारंभ श्रीमती खोशी देवी सदस्य जिला परिषद किशनगंज के द्वारा उद्घाटन किया गया । मौके पर खोशी देवी ने कहा कि पीडीएस डीलर सरकारी गाइडलाइन के अनुसार दुकान का संचालन कर आम जनता ओं को इसका लाभ पहुंचावें। सरकार जन वितरण प्रणाली विक्रेता का अनुज्ञप्ति गांव के अनुसूचित जाति बेरोजगार युवकों को जहां रोजगार दिया है, तो वही दूसरी ओर सरकार के द्वारा चलाए गए योजना पर उचित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने एवं सरकार के मुफ्त राशन योजनाओं का लाभ समाज के आम जनता तक ससमय उचित मूल्य पर मिलता रहेगा।



























