बिच्छु के डंक से पांच वर्षीय बालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर गांव में बिच्छू के डंक से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन बालक को इलाज कराने के बजाय झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गये और बच्चे की मौत हो गई। बिच्छु के डंक का शिकार हुआ बालक की पहचान कृष्णापुर गांव के दिनेश बिंद के बेटे अशोक कुमार के रूप में हई है। बता दें कि बच्चे के घर में मकान का निर्माण कार्य हो रहा था।

इसी दौरान दीवार में छिपे बिच्छु ने डंक मार दिया। जिसके बाद बच्चा दर्द के मारे रोने लगे। घटना के बाद परिजन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक के लिए कई जगहों पर ले जाया गया। मगर झाड़फूंक के दौरान बच्ची की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ने लगी और आखिरकार उक्त बच्चे ने दम तोड़ दिया। मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि अशोक अपने माता पिता का इकलौता संतान था। अशोक के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बिच्छु के डंक से पांच वर्षीय बालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम