कैमूर :उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहड़ियां में जांच के दौरान डीएम ने परखा शैक्षणिक गुणवत्ता

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बुधवार को कैमूर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा भगवानपुर प्रखंड के पहड़िया पंचायत में सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निम्न बिंदुओं पर अवलोकन कर दिशा निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहड़िया का निरीक्षण किया गया। जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच बैठकर शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखा गया और सुधार के संबंध में शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पहड़िया वार्ड संख्या 5 में गली नाली योजना का कार्य देखा गया। गली के साथ नाली का निर्माण नहीं कराया गया था। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


वार्ड पांच में नहीं हो रही जलापूर्ति


बुधवार को डीएम के नल जल योजना अंतर्गत पहड़िया ग्राम में वार्ड पांच का निरीक्षण किया गया। कुछ घरों में जलापूर्ति नहीं हो रही थी। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पहड़िया का निरीक्षण किया गया। जहां डीएम ने पाया कि बच्चे ड्रेस में थे। जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य उप केंद्र पहड़िया का निरीक्षण किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली केंद्र, पहड़िया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई लाभुकों के द्वारा कम अनाज एवं खराब अनाज मिलने की शिकायत की गयी। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित को जांच करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

कैमूर :उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहड़ियां में जांच के दौरान डीएम ने परखा शैक्षणिक गुणवत्ता