बिहार:बेगूसराय गोलीबारी की घटना के जिम्मेदार सीएम नीतीश कुमार :गिरिराज सिंह

SHARE:

बिहार /बेगूसराय 

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार की शाम हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस गोलीबारी की घटना के जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार ने जंगलराज की परिभाषा को बदल दिया है। गिरिराज सिंह ने मृतक इंजीनियर के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा एवं गोलीबारी से घायल लोगों को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।

श्री सिंह ने कहा है कि बिहार का दुर्भाग्य है कि राज्य के मुख्यमंत्री को बिगड़ती कानून व्यवस्था को जंगलराज कहने से डर लगता है। जंगलराज कहने पर नीतीश कुमार को उप मुख्यमंत्री सत्ता से हटा देगा। श्री सिंह ने कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री के नाक के नीचे पटना के थाना में घुसकर अधिकारियों का कालर पकड़कर अपराधी को छुड़ा लिया जाता है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह जनता राज है जंगलराज नहीं। उनके फार्मूला में जनता राज की परिभाषा हो गया है कि अपराधी को थाना में घुसकर छुड़ा ले। जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो आज बेगूसराय में हुई घटना जैसी घटनाएं होती है। 

श्री सिंह ने कहा की 30 किलोमीटर तक अपराधी गोली चलाते हुए चार थानों से गुजरता जाता है, बेरोकटोक गोली चलाता है और मुख्यमंत्री के शब्दों में यह जंगलराज नहीं जनता राज है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है। मुख्यमंत्री इस पर ध्यान दें। केवल पुलिस अधिकारियों की बैठक नहीं करें। मोबाइल बैन और चार थानों की पुलिस कहां थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधी के बीच लाचार हैं और जंगलराज की नई परिभाषा बता रहे हैं।वह जवाब दें कि यह कैसा जनता राज है।वही उन्होंने आज बुलाए गए बेगूसराय बंद का समर्थन करने की अपील की ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!