बहादुरगंज थाना क्षेत्र के समेश्वर पंचायत स्थित सीतागच्छ गांव की घटना
किशनगंज /सागर चन्द्रा
बहादुरगंज थाना क्षेत्र के समेश्वर पंचायत स्थित सीतागच्छ गांव में विशाक्त आटे की रोटी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों में एक छह वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पीड़ित लोगों की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखकर परिवार के अन्य सदस्यों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने आननफानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां ससमय समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। वहीं पीड़ित रोहित कुमार राय ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य एकसाथ खाना खा रहे थे। खाने के बाद सभी सदस्यों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगा। देखते ही देखते सभी की स्थिति नाजुक हो गई। छानबीन के दौरान पता चला कि आटे में भूलवश कीटनाशक मिला दी गई थी।
नतीजतन विशाक्त आटे की रोटी खाने से सभी सदस्य बीमार हो गये। बहरहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत मिनती देवी, रोहित कुमार राय, अमित कुमार राय, सूरज राय, फूलो देवी सहित चार वर्षीय दिव्यांश की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। इसके बावजूद भी सदर अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी उनकी उचित देखभाल कर रहे हैं।