कैमूर :किसी आपरिहार्य कारणों के वजह से शुक्रवार यानी 22 जुलाई को नहीं लगेगा डीएम का जनता दरबार ,डीपीआरओ ने दी जानकारी

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित होने वाला जनता दरबार शुक्रवार 22 जुलाई को स्थगित रहेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों की वजह से 22 जुलाई को आयोजित होने वाला जनता दरबार स्थगित किया गया है।

गौरतलब हो कि प्रत्येक शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में डीएम नवदीप शुक्ला द्वारा जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों से लोग अपनी समस्या को लेकर डीएम के जनता दरबार में जिलाधिकारी से मिलते हैं। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा उचित निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश दिए जाते हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई