मौसम की मार और सिंचाई व्यवस्था से आक्रोशित हो रहे कैमूर के किसान डीएम और अभियंताओं से लगाई गुहार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मौसम की मार झेल रहे किसान कैमूर में सिंचाई व्यवस्था के लिए आक्रोशित हो रहे हैं। नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता नहीं होने की वजह से एक तरफ धान के फसल की रोपाई बाधित है जबकि अब तो बिचड़ा बचाना भी मुश्किल हो गया है।

कई गांव के किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमलेश पांडेय के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता और सोन उच्चस्तरीय नहर के कार्यपालक अभियंता के आवास पर पहुंचकर नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने को लेकर अपनी गुहार लगाई।

इसके अलावे जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। गौरतलब हो इन दिनों किसान दोहरी मार से त्रस्त हैं। एक तरफ बारिश नहीं होने की वजह से धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

दूसरी तरफ नहरों में पानी नहीं आने से किसान काफी परेशान है। नहरों में पानी छोड़ने को लेकर किसान दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं लेकिन किसानों का दर्द सुनने को कोई तैयार नहीं है।

सबसे ज्यादा पड़ गई