किशनगंज /संवाददाता
बीजेपी से निष्कासित नेता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में शिरत कमेटी के द्वारा शहर के अंजुमन इस्लामिया से मौन जुलूस निकालने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था ।आयोजन समिति द्वारा इस मौन जुलूस का प्रचार प्रसार इतने बड़े पैमाने पर कर दिया गया की शहर के सभी वार्डो के साथ साथ ग्रामीण इलाको से भी युवक जुलुश में शामिल होने पहुंच गए जिसका नतीजा हुआ की आयोजन समिति ने अपने हाथ खड़े कर लिए ।आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मंच से कहा गया की जुलुश नही निकाला जायेगा, फिर क्या था देखते ही देखते आयोजन स्थल में युवक हंगामा करने लगे ।

आयोजन समिति और नागरिक एकता मंच के लोग प्रदर्शनकारियों से बाहर नहीं निकलने की अपील करते रहे, लेकिन किसी ने एक नही सुनी और हजारों युवक हाथो में तख्ती और काली पट्टी बांधे सड़को पर निकल गए ।इस दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया । फौरन ही एसडीएम अमिताभ गुप्ता और एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी,सदर थाना अध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह दल बल के साथ जुलुश के पीछे निकल पड़े और सभी प्रदर्शनकारियों को रूईधासा मैदान की तरफ ले गए ।

इस दौरान मुख्य बाजार में प्रदर्शनकारी किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे पाए उसके लिए पुलिस पदाधिकारी और जवान मुस्तैद दिखे ।वही जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा की पूर्व में ही नागरिक एकता मंच और कमेटी के लोगो के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की बात कही गई और कही भी किसी तरह की कोई घटना नही हुई है । उन्होंने कहा जिले में अमन चैन बरकरार रहे इसका ध्यान सभी को रखना है ।




























