करंट लगने से एक की मौत एक घायल ,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

किशनगंज / संवादाता

सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया शनि मंदिर के नजदीक काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक मजदूर किशनगंज से सटे बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चापोड़ काशीबाड़ी के रहने वाले है।


परिजनों के मुताबिक मृतक नेरू दास पिता मंगलू दास उम्र 30 साल घरामी का काम करता था और आज भी काम में गया था ,जहा उसे करंट लग जाने के बाद आनन फानन में दोनो का सदर अस्पताल लाया गया ।

सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद नेरू दास को मृत घोषित कर दिया जबकि तूरा दास उम्र 58 साल की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।हादसे के बाद मृतक की पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पत्नी की करुण चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो चुका है।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!