किशनगंज /प्रतिनिधि
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह नव निर्वाचित विधान पार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल की पूर्णियां, किशनगंज, अररिया विधान परिषद क्षेत्र से शानदार हैट्रीक जीत पर और उन्हें सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक नियुक्त होने पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने एमजीएम अस्पताल पहुंच कर बुके देकर सम्मानित किया ।
वही विधान पार्षद निर्वाचित होने पर एवं सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाए जाने पर बधाई दी है। सत्तारूढ़ उप प्रमुख सचेतक को बिहार सरकार द्वारा मंत्री का दर्जा मिला हुआ है।इस अवसर पर अमौर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर आलम, कमलपुर पंचायत के मुखिया सलमान अख्तर, दानिश अनवर,असलम,शायक,कौसल कुमार सिन्हा एवं फ़िरदौस अंजुम आदि ने भी बुके देकर माला पहनाकर डाक्टर दिलीप कुमार जायसवाल को सम्मानित किया और जीत की बधाई दी।





























