किशनगंज : सीपीआई नेता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप उत्तर दिनाजपुर रोड में स्पीड ब्रेकर देने की मांग की 

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि 

कॉलटैक्स चौक से बिहार-बंगाल सीमा तक निर्माण हो रहे उत्तर दिनाजपुर रोड में जगह जगह स्पीड ब्रेकर देने की मांग सीपीआई के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज आलम के द्वारा की गई है ।श्री आलम ने एसडीएम को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा है । 

श्री आलम ने कहा कि कॉलटैक्स चौक से बिहार-बंगाल सीमा तक निर्माण हो रहे उत्तर दिनाजपुर रोड में स्कूल, MGM मेडिकल कॉलेज एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।उन्होंने कहा कि  पूर्व में हुए दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए चिन्हित जगहों पर स्पीड ब्रेकर देना अत्यंत आवश्यक है ताकि गाड़ियों की रफ्तार धीमी रहे और भविष्य में किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना न घंटे।
















सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!