डीएवी जड्डदूपुर में आयोजित होगी प्रतियोगिता
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का कल शुभारंभ होगा। राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और एसपी राकेश कुमार करेंगे। इस मौके पर उप विकास आयुक्त कुमार गौरव अपर समाहर्ता डॉ. संजय कुमार मौजूद रहेंगे। गौरतलब हो कि राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 मार्च तक जिला मुख्यालय के डीएवी जड्डदूपुर स्कूल में होगा। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था भी इसी स्कूल में की गई है।
जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 14 17 और 19 आयु वर्ग के बालक शामिल होंगे कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में राज्य के 29 जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कमेटियों का गठन किया गया है। राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है।




























