किशनगंज : टेढ़ागाछ में बुधवार को दिव्यांग शिविर का किया जाएगा आयोजन, बीडीओ ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसको सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गन्नौर पासवान ने पंचायत सचिवों विकास मित्रों, कार्यपालक सहायकों, एवं प्रधान लिपिक के साथ बैठक आयोजित किया। जिसमें मुख्य रुप से दिव्यांग शिविर को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस शिविर में बाहर से डॉक्टर आएंगे जो दिव्यांगजनों से संबंधित आवश्यक जांच करेंगे ।






वहीं इस संबंध में बिडीओ ने बताया कि 23 मार्च सभी दिव्यांगजनों को शिविर में यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए अपने आवश्यक दस्तावेज के रुप में आधार कार्ड, आवासीय प्रमाणपत्र,दिव्यांगता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज का फोटो, बैंक पासबुक ,मोबाइल नंबर ,इत्यादि दस्तावेज शिविर में अपने साथ लेकर जरुर आऐं , जिससे किसीको किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी । बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव बालकृष्ण पासवान, कार्यपालक सहायक चक्रधर प्रसाद,प्रधान लिपिक अनिल कुमार मंडल, आदि अन्य कर्मी उपस्थित रहे।











सबसे ज्यादा पड़ गई