कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
एमएलसी चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रमों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री रामप्रीत पासवान कैमूर पहुंचे।एमएलसी चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जनप्रतिनिधियों से मतदान की अपील की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल और संचालन जदयू के अजय सिंह ने किया।
इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री रामप्रीत पासवान और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, पूर्व विधायक निरंजन राम मौजूद रहे।क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बैठक में पहुंचे विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को एक परिवार बताया। एमएलसी चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की अपील की।
खासकर महिला जनप्रतिनिधियों को एनडीए के पक्ष में मतदान कराने हेतु प्रेरित करने की बात कही गई।मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि प्रदेश में एनडीए की सरकार ने जनप्रतिनिधियों के हित में बहुत कार्य किया है।इस मौके पर महामंत्री संतोष खरवार,ओम प्रकाश पांडेय, जिला मंत्री देव मूरत पांडेय, प्रवक्ता सुजीत सिंह,मनोज सिंह, दुर्गेश चौबे, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, भोला बिंद,राणा प्रताप सिंह, अनिल दुबे सहित कई मौजूद रहे।




























