गांधी कुष्ठ निवारण प्रतिष्ठान के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सिंह की पुण्यतिथि पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए बुजुर्ग लोगों का निशुल्क ऑपरेशन करते हुए उन्हें दवाइयां कंबल का वितरण किया गया। गांधी कुष्ठ निवारण प्रतिष्ठान भभुआ के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस मौके पर संस्था के सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 100 गरीब मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा मरीजों को दवा भोजन एवं कंबल वितरित किया गया। इस कार्य में संस्था के सभी कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आने वाले लोगों का ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार और डॉक्टर राकेश के द्वारा किया गया। बता दें कि संस्था गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।