किशनगंज /प्रतिनिधि
सीमा सुरक्षा बल की 175 वीं बटालियन द्वारा क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज के तत्वावधान में दिनांक 14 फरवरी 2022 को खगड़ा कैम्प, किशनगंज में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती जयंती मजूमदार अध्यक्षा बाया (बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन) क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल किशनगंज द्वारा ब्रिगे० दिनेश चन्द्र मजूमदार (रिटा०) उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, किशनगंज की उपस्थिति में हुआ।

इस मौके पर श्री रोनाल्ड जवाहर हंसदा, समादेष्टा 175वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, श्रीमती एवं श्री नवल सिंह, समादेष्टा 135वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, श्रीमती एवं श्री राघवेन्द्र सिंह, समादेष्टा 94वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, डॉ० डी. डबल्यू भूटिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, 175वीं बटालियन, श्रीमती एवं श्री राजेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी 175वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, श्री यिनित राव, द्वितीय कमान अधिकारी क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज एवं अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के परिवार भी उपस्थित थे।

साथ ही केंद्रीय विद्यालय किशनगंज के छात्र / छात्राओं ने भी प्रदर्शन का अवलोकन किया और वनस्पति विज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के मौसमी एवं दुर्लभ किस्म के पुष्पों का समावेश पाया गया।गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल के द्वारा सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ बाबा प्रोग्राम के तहत इस तरह के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 171





























