किशनगंज :युवा कांग्रेस द्वारा असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा का किया गया पुतला दहन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले आज शहर के सुभाष पल्ली चौक में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा का पुतला दहन किया गया ।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो आज़ाद साहिल की अध्यक्षता में दर्जनों कार्यकर्ताओ द्वारा इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।

मो आज़ाद साहिल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा श्री राहुल गाँधी पर ओछी टिप्पणी करते हुए श्री राजीव गाँधी जी का पुत्र होने का सबूत माँगा गया। यह केवल राहुल गांधी ही नहीं बल्कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी और कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी का भी अपमान है।

पुतला दहन में मुख्य रूप से किशनगंज विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता इरशाद हयात डब्लू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, आईटी सेल अध्यक्ष मो मुस्तकीम, NSUI प्रदेश सचिव अमन रेज़ा, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमजद अली, NSUI जिला अध्यक्ष बिट्टू, कांग्रेस महासचिव तौसीफ अंजार, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष निशु, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला संयोजक राजा अब्राहम, सोशल मीडिया जिला सचिव संभु यादव, कांग्रेस नेता हाफिज तसव्वर , युवा कांग्रेस किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष सुभम,युवा कांग्रेस नेता वासिम खान, पूर्व NSUI अध्यक्ष विक्की ठाकुर, युवा कांग्रेस नेता मो साकिब, युवा कांग्रेस नेता अमित, असफाक हुसैन, अधिवक्ता मो बसीर, सकुर अली मौजूद रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!