कैमूर में सिंचाई निश्चय योजना के लिए मनरेगा से 36 चेक डैम का होगा निर्माण, उप विकास आयुक्त कुमार गौरव ने दी जानकारी

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर में सिंचाई निश्चय योजना के तहत मनरेगा से 36 चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त कुमार गौरव ने बताया कि सिंचाई निश्चय योजना के तहत चयनित योजनाओं का क्रियान्वयन मनरेगा से कराए जाने के लिए विभाग से आदेश प्राप्त हुआ है जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई निश्चय योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा से 9 मीटर तक का चेक डैम और 9 से 15 मीटर तक का चेक डैम का निर्माण किया जाएगा।

जिसके अंतर्गत अधौरा में 19 भभुआ में एक भगवानपुर में एक चैनपुर में 6 चांद में एक नुआंव में 5 और रामपुर में 3 योजना स्थल के निरीक्षण के लिए तकनीकी पदाधिकारियों के दल का गठन किया गया है। जिसमें कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल भभुआ,कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल मोहनिया, कार्यपालक अभियंता मनरेगा भभुआ, सभी सहायक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, सभी सहायक अभियंता लघु जल संसाधन विभाग और सहायक अभियंता मनरेगा को शामिल किया गया है।इस मामले में निर्देश दिया गया है कि स्थल का निरीक्षण कर चिन्हित योजनाओं को मनरेगा से कराए जाने की संभावनाओं का आकलन करेंगे।

जिन योजनाओं का क्रियान्वयन मनरेगा से कराया जाना संभव होगा उन योजनाओं का डिजाइन एवं प्राक्कलन मनरेगा एसओ आर के आधार पर कार्यपालक अभियंता मनरेगा सहायक अभियंता मनरेगा के द्वारा तैयार किया जाएगा। बता देगी सरकार सिंचाई की सुविधा बेहतर करने के लिए सिंचाई निश्चय योजना के तहत चेक डैम का निर्माण करा रही है। उप विकास आयुक्त कुमार गौरव ने कहा कि चिन्हित योजना स्थल का निरीक्षण करने के लिए टीम बनाई गई है। इनके द्वारा प्राप्त रिपोर्ट को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई