किशनगंज /रणविजय
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय पौआखाली में आज विद्यालय शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष सुधीर यादव की अध्यक्षता में नई समिति गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिस दौरान प्रखण्ड साधन सेवी एजाज अनवर और प्रधानाध्यापक निरोध कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न कोटि से चयन की गई कुल नौ महिला सददयों में से अफ़साना बेगम सर्वसम्मति से सचिव पद के लिए चयन की गई।
जबकि अध्यक्ष पद पर पोषक क्षेत्र के निवर्तमान वार्ड सदस्य सुधीर यादव विद्यालय शिक्षा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रहेंगे। नौ महिला सदस्यों में सामान्य कोटि से अनु देवी, अफ़साना खातून पिछड़ा वर्ग से सिखा सिन्हा, इशरत परवीन, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से अफ़साना बेगम, उषा देवी, अनुसूचित जाति जनजाति से आरती देवी, गीता देवी, निःशक्त कोटि से साबेरा खातून का चयन किया गया है। बैठक में शिक्षक उदय कुमार, सन्तोष सिन्हा, निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ़ लल्लू निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार सिन्हा, असलम आजाद, मो0 तमन्ना, परिक्खा राम, पवन पाठक आदि अन्य मौजूद थे।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 150





























