कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
शराब माफियाओं की सूचना देने के आदेश की प्रतियां जलाकर शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शित किया। एकता चौक पर दर्जनों की संख्या में जुटे शिक्षकों ने सरकार के इस आदेश को वापस लेने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि विभाग के इस आदेश से शिक्षकों में आक्रोश है। इस आदेश को वापस लिए जाने के लिए शिक्षकों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए एकता चौक पर सरकार के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शित किया।बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद के नेतृत्व में सरकार के आदेश की प्रतियां जलाई गई।





























