किशनगंज /इरफान
पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत वार्ड संख्या 2 के तेतुलबस्ती गाँव मे आदिवासी समुदाय के मांडेर माँझीथान बिहार के बैनर तले बैठक आहूत कर आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच बिहार में शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें मुख्य रूप से मांडेर माँझीथान बिहार की ओर से जोगमांझी राम सोरेन,सचिव राजेश किस्कू उपस्थित रहें।मौके पर संस्था के सचिव राजेश किस्कू ने बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शराब का सेवन करना किसी भी सभ्य समाज में गलत माना गया है।यह लोगों के आर्थिक और शारीरिक विकास को हानि पहुंचाता है,साथ ही साथ सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न करता है।
इसलिए राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी कानून लागू की गई है,ओर हमे इसका पालन कर अपना ओर अपने समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर करनी चाहिए।वहीं मौके पर उपस्थित संस्था के जोगमांझी राम सोरेन ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसा करने वाले लोगों को हेय दृष्टि से देखते हैं।उसके मान सम्मान भी प्रभावित होता है।
इसलिए बेहतर होगा कि अपने मान-सम्मान व बेहतर स्वास्थ्य के मद्देनजर शराब का सेवन न करें।ओर लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें।इस मौके पर मुख्य रूप से संस्था के जोगमांझी राम सौरेन,सचिव राजेश किस्कू,नाईके सुपल मुर्मू,बिमल मरांडी,रामदास मुर्मू,बुददेव हैम्ब्रम, सुपर मुर्मू,मानिक टुडू,सोम हांसदा, राकेश सोरेन,मुन्सी सोरेन,रासिक टुडू, सुनीराम मुर्मू,चुनूं सौरेन,जोगेन टुडू, दासू हेंब्रम,तोड़ो टुडू,बुधू हांसदा,कुंडा मुर्मू,सुनील हेंब्रम,टाई मुर्मू,लेंगड़ा मुर्मू, बुदाई टुडू,बिमल हेंब्रम,सुपल किस्कू, सुपल मुर्मू,साकला टुडू,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Post Views: 182