कैमूर :उपभोक्ता कार्यालय में व्यक्तिगत प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, वर्चुअल तरीके से चलेगा कोर्ट

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले मे लगातार कोविड 19 के बढ़ रहे मामले को देखते हुए जिला उपभोक्ता कार्यालय में व्यक्तिगत प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया दिया गया है । अब नए वाद पैरवी या कागजात केस की पैरवी व्हाट्सएप नंबर 9123439940 और 95344355550 एवं ईमेल sonukumarbbu@ gmail.com पर भेजे जाएंगे।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश मे कहा गया है कि राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में कोविड-19 के मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए 13 जनवरी से जिला उपभोक्ता आयोग कैमूर का कार्य वर्चुअल रूप से चलेगा। कोई भी कागजात कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से नहीं लिया जाएगा। सभी वादकारियों एवं अधिवक्ताओं का कार्यालय में प्रवेश वर्जित है। वर्चुअल कोर्ट का आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावित रहेगा।









सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!