किशनगंज : दो बाइक की आमने सामने टक्कर, बाइक चालक घायल

SHARE:

किशनगंज /इरफान

पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तकरीबन 11 बजे ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क के कोल्था पुल के समीप अनियंत्रित दो बाइक आपस मे जा टकराई।जिससे दोनों बाइक चालक सड़क किनारे बाइक के साथ गिर गए।घटना में पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था गाँव निवासी मो0 इसराइल(40) वर्ष के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई,तो वहीं दूसरे बाइक चालक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।






जिसकी पहचान स्थानीय लोगों द्वारा जामीनिगुरी गाँव निवासी मो0 मेराज(22)पिता मो0 तेली के रूप में हुई है।यह घटना उस वक्त घटी जब कोल्था पुल के समीप कोल्था गाँव निवासी मो0 इसराइल अपने घर जाने के लिए ग्लेमर बाइक से पुल के समीप मोड़ पर मुरे तभी तीव्र गति से ठाकुरगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित प्लेटिना ने जोर-दार ठोकर मार दी,जिसके बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों व स्वजनों द्वारा आनन-फानन में रेफरल अस्तपताल छत्तरगाछ ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने घायल युवकों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु किशनगंज रेफर कर दिया।









सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!